दंतेवाड़ा: पोंदूम बाजार पारा से 6 माह के मासूम के अपहरण मामले में ग्रामवासियों ने पुलिस को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
जिले के पोंदूम बाजार पारा में दो बाइक सवारों द्वार 6 माह के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण के मामले में नाराज गांव वालों ने आज बैठक की और इस मामले में अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को 3 दिन का समय दिया है। इसी बीच पीड़ित परिवार से मिलने जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय पोंदूम पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उसके सकुशल वापसी का भरोसा दिया।