दंतेवाड़ा: किरंदुल मे बोल बम समिति द्वारा किया गया रुद्राभिषेक का आयोजन
बोल बम समिति किरन्दुल बचेली द्वारा 02 सितम्बर सोमवार को राघव मंदिर परिसर किरंदुल में भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।बता दें प्रातः 10 बजे से रुद्राभिषेक का शुभारंभ हुआ।उक्त अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए।रुद्राभिषेक के बाद दोपहर 01 बजे से महाभण्डारे का आयोजन किया गया।जिसमें किरंदुल बचेली एवम निकटवर्ती ग्रामों के सैकडों