DS ठाकुर ने सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब
सलूणी अस्पताल भवन निर्माण का मुद्दा विधानसभा में गूंजा,
क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से DS ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान नागरिक अस्पताल सलूणी के नए भवन निर्माण से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न सदन में उठाया।
उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि सलूणी क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में न भटकना पड़े और उन्हें अपने ही क्षेत्र में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों।
अस्पताल भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द जनता को समर्पित करने के लिए सरकार से स्पष्ट जवाब और ठोस कार्रवाई की मांग की गई।
जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।
#Saluni #DSthakur #Chamba #HimachalPradesh #VidhanSabha #HealthFacilities #CivilHospitalSaluni #PublicInterest #ChambaNewsLive #highlights
Chamba, Chamba | Nov 19, 2026