जनसुनवाई में दुर्घटना पीडित दिव्यांग श्रवण कुमार को कलेक्टर द्वारा रेडक्रास से स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए। डीकेन के श्रवण कुमार ने ट्रेक्टर दुर्घटना में दिव्यांग हो जाने पर आर्थिक सहायता का अनुरोध #जनसुनवाई में किया था।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई में 112 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
#Neemuch
#Jansunwai
Jansampark Madhya Pradesh