छिंज मेला कमेटी पुखरी द्वारा आयोजित होने वाले भव्य छिंज मेले की शुरुआत सोमवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय स्कूल में कार्यरत जेबीटी अध्यापक सुधीर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का शॉल, टोपी और बैज पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि सुधीर कुमार ने मेला कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
मेला कमेटी ने बताया कि 15 सितंबर को पुखरी में भव्य छिंज मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य आकर्षण पारंपरिक दंगल रहेगा। मेले के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है, जिनमें वॉलीबॉल, शतरंज, कौड़ी प्रतियोगिता और बैडमिंटन शामिल हैं।
मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मेले के शुभारंभ को यादगार बना दिया।
#Change #Mela #camattee #pukhree #Chamba #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Sep 14, 2026