रामगंजमण्डी: कुदायला में शिक्षा मंत्री का समस्या समाधान शिविर आयोजित, 290 आवेदन का निस्तारण, भांजी की शादी की गुहार लेकर पहुंचे मामा
राजास्थान सरकार में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में सरकार आपके द्वार "जन समस्या समाधान शिविर" आयोजित किए जा रहे है। शुक्रवार को कुदायला ग्राम पंचायत की महिला सामुदायिक भवन में 17वां शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री को बताई।