रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी तोल कांटे पर कोटा स्टोन से भरे ट्रक से पत्थर गिरने से एक मजदूर की उंगलियां कटी, मजदूरों ने किया हंगामा
रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में गुरुवार शाम करीब 4 बजे तोल कांटे पर ट्रक में भरे कोटा स्टोन का माल तुलवाने के दौरान हादसा हो गया। हादसे के दौरान एक मजदूर पर कोटा स्टोन का पत्थर गिर गया। जिस कारण पत्थर के नीचे मजदूर का हाथ दब गया और उंगलिया कट गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल अवस्था मे मजदूर को सुकेत अस्पताल पहुचाया जहां उसका उपचार किया गया।