रामगंजमण्डी: अरलाई में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन, पंडाल जयकारों से गुंजा
रामगंजमंडी के अरलाई गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे समापन किया गया। इस दौरान भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या, कथा व्यास अर्जुन कांत शास्त्री के मुखारविंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया।