रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन, आभा आईडी की जानकारी दी गई
रामगंजमंडी में बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। जो देर शाम तक जारी रहा। शिविर रामगंजमंडी के राजकीय चिकित्सालय परिसर में आयोजित हुआ। जिसमे आयुर्वेदिक और होम्योपेथिक डॉक्टर्स ने परामर्श किया। शिविर में 100 ओपीडी आयुर्वेदिक, 200 ओपीडी होम्योपैथिक हुई। जिसमे नाक, कान गले, शिशु, हड्डी डॉक्टर्स ने मरीजों को परामर्श दिया।