कराहकोल गांव में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्रवाई न होने से नाराज
देवरिया। गोरखपुर-देवरिया बॉर्डर पर स्थित कराहकोल गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक गांव के प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्रवाई नहीं होने से नाराज है।
युवक का आरोप है कि ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी नाराजगी के चलते उसने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया।
घटना की सूचना मिलते ही एकौना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी युवक को समझाने-बुझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है।
फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है। मामले में प्रशासनिक कार्रवाई और युवक की मांगों को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Deoria, Deoria | Nov 12, 2026