बूंदी: जिला प्रशासन और राज परिवार के सदस्यों ने गढ़ गणेश की पूजा अर्चना कर बूंदी महोत्सव का शुभारंभ किया
Bundi, Bundi | Nov 18, 2024 18 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बूंदी महोत्सव को लेकर सोमवार को सुबह 8:30 बजे जिला प्रशासन एवं राज परिवार के सदस्यों द्वारा गढ़ पैलेस स्थित गढ़ गणेश की विधिवत पूजा अर्चना एवं झंडा रोहण कर तीन दिवस से बूंदी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि ,जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा जिला पुलिस एवं अधीक्षक सहित अधिकारी मौजूद रहे।