बूंदी: जादूगर दयानंद ने शहर के मुख्य मार्गों पर आंखों पर पट्टी बांधकर चलाई बाइक, लोगों को बूंदी महोत्सव हेतु दिया आमंत्रण
Bundi, Bundi | Nov 17, 2024 बूंदी महोत्सव के एक दिन पूर्व भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कलाकार जादूगर दयानंद ने शहर के प्रमुख मार्गों पर आंखों पर पट्टी बांधकर मोटरसाइकिल चला कर शहरवासियों को बूंदी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। जिला कलक्ट्रेट परिसर से जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ,पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।