शिवहर: बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही गिरावट, एसडीएम ने डुब्बा घाट पर कटाव रोकने के दिए निर्देश
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि बागमती नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है. सुबह 09 बजे बागमती नदी का जलस्तर 60.82 मीटर पर बह रही है. जो खतरे के निशान से काफी नीचे आ गया है. जलस्तर में गिरावट होने के साथ ही डुब्बा घाट पर कटाव तेजी से हो रहा है. कटाव को रोकने के लिए एसडीएम ने बागमती विभाग और जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि कटाव रोकने में तेजी लाएं।