शिवहर: श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के पांच स्थानों पर महावीरी झंडा का आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के पांच स्थानों पर महावीरी झंडा का आयोजन किया गया है. श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हरेक साल की भांति इस साल भी नाग पंचमी के अवसर पर पांच स्थानों पर महावीरी झंडा का आयोजन किया गया है. एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर सभी पांचो स्थानो पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. लोग शांतिपूर्ण मना रहे है।