शिवहर: पिपराही प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने आवास सहायक के साथ की बैठक, पैसे लेकर घर नहीं बनाने वाले पर कार्रवाई करने का निर्देश
पिपराही प्रखंड कार्यालय में बीडीओ आदित्य सौरव ने सभी आवास सहायक के साथ बैठक की है. बैठक में सभी को निर्देश देते हुए कहा कि आवास योजना के पैसा का उठाव करने के बावजूद भी जो लाभुक घर का निर्माण नहीं कर रहे हैं वैसे लाभुक के खिलाफ नीलम पत्र जारी कर कार्रवाई करें. उन्होंने बताया कमरौली पंचायत, अंबा उत्तरी और बसहिया पंचायत में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।