शिवहर: ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल, सदर अस्पताल में भर्ती, तीनो को SKMCH रेफर, नगर थाना क्षेत्र के फतहपुर की घटना
नगर थाना क्षेत्र के फतहपुर के पास ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी है. नगर थानाध्यक्ष अभय सिह ने बताया कि टक्कर में तीन लोगों की बुरी तरह से घायल है. जहां स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया है. डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर कर दी है घायल व्यक्ति का नाम मुस्लिम मंसूरी, शाहिदा खातून व सोनेलाल महतो है।