शिवहर: डीएम कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का हुआ आयोजन, 16 मामलों का डीएम ने किया निपटारा
डीएम कार्यालय कक्ष में डीएम पंकज कुमार ने आज जनता दरबार का आयोजन किया था. जहां 16 मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया है. आज के जनता दरबार में पीएचईडी विभाग, विद्युत विभाग, भू-अर्जन विभाग, डीआरसीसी विभाग, शिक्षा विभाग, पेंशन विभाग, पथ निर्माण विभाग, नल जल योजना, जमीनी विवाद और सड़क से संबंधित फरियादी आए हुए थे. जहां सभी की समस्या का समाधान कर दिया गया है।