लाडनूं: गोरेडी गांव के निकट अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, हादसे में बाइक सवार 3 लोग हुए घायल
Ladnu, Nagaur | Oct 13, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के गोरेडी के निकट रविवार अल सुबह बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे मे बाइक सवार तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं के पार्षद व एक अन्य युवक मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहन की मदद से लाडनूं के उपजिला अस्पताल लाया गया।जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।हादसे मे घायल तनवीर व शाहिद को हाई सेंटर रेफर किया।