लाडनूं: झरडिया गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल
Ladnu, Nagaur | Oct 18, 2024 लाडनूं के झरडिया गांव के निकट गुरुवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से लाडनूं के उपजिला अस्पताल भिजवाया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।