लाडनूं: लाडनूं कस्बे में आतिशबाज़ी के साथ 40 फीट के रावण का हुआ दहन
Ladnu, Nagaur | Oct 12, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे में आज विजयादशमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लाडनूं में 40 फीट के रावण के पूतले का दहन किया गया। वहीं रावण दहन के दौरान लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में रावण दहन देखने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस के अलग अलग जाब्ते भी तैनात रहे।