लाडनूं: तंवरा गांव के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लाडनूं के उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Ladnu, Nagaur | Oct 16, 2024 लाडनूं के तंवरा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लाडनूं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पिछले कई दिनों से अवैध खनन हो रहा है। संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई।