गुमला: उर्मी-अरमई-डुमरडीह में सप्तमी पूजन, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा; महाआरती के बाद गरबा नृत्य में झूमीं महिलाएं-बच्चे
Gumla, Gumla | Oct 17, 2026 श्री दुर्गा पूजा समिति उर्मी-अरमई-डुमरडीह में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडित-पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विल्व वृक्ष पूजन, शाखा ग्रहण, नवपत्रिका स्नान एवं नवपत्रिका प्रवेश सहित सप्तमी विहित पूजन, महास्नान, नेत्रदान और प्राण प्रतिष्ठा की धार्मिक रस्में संपन्न हुईं।