प्रतापगढ़: भवानीपुर मिश्रौली गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को छत से फेंका, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पदुमपुर लंगड़ा का पुरवा निवासी नीरज वर्मा का आरोप है कि उनकी बहन रीता का विवाह अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर मिश्रौली निवासी धर्मेंद्र वर्मा के साथ जनवरी 2022 में हुआ था। विवाह के दौरान दहेज में बुलेट बाइक वा नगदी लड़के पक्ष को दिया था। फिर भी लड़के पक्ष के लोग लगातार उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। बहन के पति धर्मेंद्र वर्मा आदि ने उसे छत से धकेल दिया।