प्रतापगढ़: नादी गांव में जमीनी रंजिश को लेकर चले ईट-पत्थर से एक युवा गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर ईट पत्थर चले। इस घटना में एक युवक घायल हुआ है। सोमवार की शाम 6 बजे नादी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में ईट पत्थर चलने लगे। इस दौरान शनी सरोज निवासी नादी के नाक व पैर में गंभीर चोटे आ गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी पट्टी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।