प्रतापगढ़: लालगंज डिपो की बस में देल्हूपुर में बेहोश मिला अज्ञात अधेड़, इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल
सोमवार को लालगंज डिपो की बस पर फाफामऊ से सवार होकर देल्हूपुर का टिकट लेकर एक अधेड़ बैठा। देल्हूपुर में जब वह नहीं उतरा तो कंडक्टर ने पीछे जाकर देखा तो वह बेहोशी अवस्था में बस में पड़ा था। चालक ने थाने के सामने बस खड़ी किया और पुलिस को सूचना दी ।देल्हूपुर की पुलिस ने उसे उतार कर एम्बुलेंस से प्रतापगढ़ जिला अस्पताल भेजा।