प्रतापगढ़: भुपियामऊ चौराहा पहुंचे डीएम और एसपी ने महाकुंभ पौष पूर्णिमा स्नान के लिए किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
महाकुंभ-2025 पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के मद्देनजर, प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में भूपियामऊ चौराहा पर सोमवार दोपहर 2 बजे पहुंचकर तैनात पुलिसकर्मियों को चेक किया और आवश्यक निर्देश दिए।