प्रतापगढ़: बनपुरवा के पास दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल, तीनों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
बीबीपुर गांव स्थित जलकल प्लांट में काम करने वाले धनंजय मोर्य अपने एक साथी को छोड़ने के लिए सुल्तानपुर जनपद के चांदा बाजार गया हुआ था। सोमवार की शाम 7:30 बजे के आसपास वह छोड़कर वापस लौट रहा था। इस दौरान बेला रामपुर गांव निवासी छोटू जायसवाल व पियूष उपाध्याय एक बाइक से सैफाबाद की तरफ जा रहे थे। बनपुरवा गांव के पास दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।