प्रतापगढ़: कोहड़ौर पुलिस ने अटारी गांव से मारपीट समेत अन्य मामलों में वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कोहड़ौर पुलिस ने अटारी गांव से मारपीट समेत अन्य मामलों मे वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधी का नाम शम्भूनाथ है, जो कि थाना महेशगंज से संबंधित क्रिमिनल अपील 23/09 का वांछित अभियुक्त था। सीओ ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार शाम 5 बजे जेल भेज दिया गया।