✨ 51 हजार दीपों से जगमगा उठा जबलपुर का ग्वारीघाट! 🪔
मां नर्मदा के पावन तट पर छोटी दिवाली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। ग्वारीघाट पर 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा घाट रोशनी से जगमगा उठा।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
दीप प्रज्वलन के बाद मां नर्मदा की भव्य आरती हुई। इसके बाद आकर्षक लेजर शो और शानदार आतिशबाजी ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।
करीब 500 मीटर लंबे घाट पर अलग-अलग मंडलियों ने दीप सजाए। वर्ष 2022 से नरक चतुर्दशी पर यह दीपोत्सव लगातार आयोजित किया जा रहा है।
❤️ यह सिर्फ दीपों की रोशनी नहीं, बल्कि जबलपुर की आस्था, संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत तस्वीर है।
🙏 सच तक पत्रिका न्यूज़ के संपादक दीपक विश्वकर्मा की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आपका जीवन सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों से जगमगाता रहे।
🪔 आप सभी को परिवार सहित Happy Diwali! ❤️
📲 वीडियो पसंद आए तो Like करें और अपने परिवार, दोस्तों के साथ Share जरूर करें।
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
✍️ संपादक: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
Follow 📱 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
Follow 📱 सच तक पत्रिका News
---
#Jabalpur #Gwarighat #NarmadaAarti #HappyDiwali #SachTakPatrikaNews