मखदुमपुर: मखदुमपुर प्रखंड की नदियों में आया पानी, किसानों में खुशी की लहर
लगातार हो रही बारिश के बाद मखदुमपुर प्रखंड से गुजरने वाली फल्गु, दरधा, मोरहर और जमुना नदियों में गुरुवार को पर्याप्त पानी आ गया। नदियों में पानी आने से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है. किसान खेती कार्य में तेजी से जुट गए हैं और खेतों की जुताई व धान की रोपनी समेत अन्य कृषि कार्यों में जुटे है।