पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट पुलिस ने दुमका-भागलपुर मार्ग पर बिना कागजात के दो ट्रक जब्त किए
बिना वैध कागजातों वाले दो ट्रकों को पोड़ैयाहाट पुलिस ने सोमवार को दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग के कमराडोल से जब्त किया है।बिना चालान आदि के ये बिहार जा रहे थे। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई के लिए गोड्डा जिला परिवहन अधिकारी एवं खनन अधिकारी को प्रतिवेदित किया गया है।