धौलपुर: सदर थाना इलाके से पुलिस ने 7 जुआरियों को सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते किया गिरफ्तार, कब्जे से जुआ उपकरण व राशि की जब्त
मुखबिर की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में सदर थाना पुलिस की अलग अलग टीमों ने शुक्रवार को छापेमार कार्यवाही में 7 जुआरियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने राशि को जप्त किया है। पुलिस की गिरफ्त में आरोपियों के खिलाफ सदर थाने पर मामला दर्ज किया है।