धौलपुर: अपहरण कर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपी सदर थाना इलाके से गिरफ्तार, घटना में शामिल ट्रेक्टर जप्त,
सदर थाना पुलिस ने सदर थाने पर दर्ज मामले में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। घटना ने शामिल ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विगत दिनो पूर्व एक युवक पर आरोपियों के द्वारा जानलेवा हमला की वारदात को अंजाम दिया गया था। कार्यवाही को लेकर सदर थाना प्रभारी रामनरेश ने बताया है कि 15 अगस्त को पीड़ित ने नामजद मामला दर्ज कराया था।