धौलपुर: जलभराव से परेशान लोगों ने सांसद-विधायक की निकाली शवयात्राः कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन,
धौलपुर विधायक के लापता होने के पोस्टर छपवाने के बाद आनंद नगर कॉलोनी के लोगों ने गुरुवार को विधायक और सांसद की शवयात्रा निकाली। जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने धौलपुर विधायक और सांसद की शवयात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कॉलोनी के लोगों ने जमकर नारेबाजी की।