धौलपुर: बिजौली गांव के पास पत्थर की खान में भरे पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत
बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को डूबने से किशोर की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृतक किशोर के पिता आगरा में मजदूरी का कार्य करते थे। मृतक अपने पिता के साथ गुरुवार को बिजौली गांव आया था। शुक्रवार को मृतक अन्य बालकों के साथ नहाने चला गया था। नहाते वक्त अचानक गहरे पानी में जाने से किशोर डूब गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसको इमरजेंसी में लेकर पहुंचे।