मंडी: महापौर वीरेंद्र भट शर्मा ने IPH व PWD के अधिकारियों के साथ की बैठक, वार्ड 14 व 15 में आ रही समस्याओं पर की चर्चा
Mandi, Mandi | Feb 2, 2024 नगर निगम मंडी के कार्यालय में शुक्रवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 14 बैहना व वार्ड नंबर 15 दौहन्दी के अंतर्गत आने वाले जल शक्ति विभाग मंडल बग्गी व हिमाचल लोक निर्माण विभाग मंडल नेरचौक के अधिकारियों के साथ वार्डों में संबंधित विभाग की विभिन्न समस्याओं पर महापौर वीरेंद्र भट शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की।