मंडी: विकास के साथ-साथ लोगों को रोजगार देना था मनरेगा योजना का मकसद- सदर मंडी विधानसभा के साईगलू में बोले CPS राम कुमार चौधरी
Mandi, Mandi | Feb 2, 2024 हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य संसदीय सचिव यानी सीपीए टाउन एंड प्लानिंग, इंडस्ट्री एवं रिवेन्यू राम कुमार चौधरी ने शुक्रवार को सदर मंडी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसान के साईगलू का दौरा किया। इस मौके पर राम कुमार चौधरी ने 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर भी मौजूद रही।