मंडी: जड़ोल में वॉल्वो व ट्रक की टक्कर में वॉल्वो चालक की हुई मौत व अन्य यात्री हुए घायल, DSP हेडक्वार्टर देवराज ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Feb 2, 2024 डीएसपी हेडक्वार्टर देवराज ने बताया कि शुक्रवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर जड़ोल के पास एक वॉल्वो बस मजनू टिल्ला (दिल्ली) से मनाली की ओर जा रही थी जिसे ड्राईवर रुप सिंह चला रहा था। यह बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में वॉल्वो बस चालक की मौत हो गई व कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।