मंडी: साक्षी वर्मा ने संभाला बतौर एसपी मंडी का कार्यभार, कहा-महिला अपराध रोकना व नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
Mandi, Mandi | Feb 2, 2024 साक्षी वर्मा ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय मण्डी पहुंचकर बतौर एसपी मंडी का कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान उनको पुलिस जवानों द्वारा सलामी दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर देवराज सहित जिले के आला अधिकारियों ने साक्षी वर्मा का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। साक्षी वर्मा ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए हुए कहा कि नशे के खिलाफ व महिला अपराध रोकना उनकी प्राथमिकता रहेगी।