मंडी: मंडी के सांबल में सड़क का लापरवाही से किया गया निर्माण,हल्की बारिश में ही तालाब बन जाती है सड़क- स्थानीय निवासी सौरभ
Mandi, Mandi | Feb 2, 2024 चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के सांबल में सड़क का निर्माण कुछ ऐसी लापरवाही से किया गया है कि यहां पर जरा सी बारिश होने पर ही सड़क तालाब में बदल जाती है। मौके पर दोनों तरफ सड़क उंचाई पर है और एक हिस्सा गहराई में बनाया गया है। जैसे ही बारिश होती है तो दोनों तरफ का पानी बहता हुआ एक स्थान पर आकर जमा हो जाता है जिससे सड़क तालाब में परिवर्तित हो जाती है।