Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
bijayanand039
बोकारो में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में हुआ संपन्न*
Chas, Bokaro
| Nov 22, 2026
MORE NEWS
चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने पुपुनकी छठ घाट में चलाया स्वच्छता अभियान
Chas, Bokaro | Nov 22, 2026
मुखिया स्वरूप दास ने छठ पूजा को लेकर राधानगर पंचायत में कराया व्यापक विकास कार्य,27 एकड़ के बड़े तालाब के चार छठ घाटों की मरम्मत व सीढ़ियों का निर्माण, पूरे पंचायत में लगाई गई स्ट्रीट लाइट
Chas, Bokaro | Nov 22, 2026
निर्माणाधीन मकान में चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस की दबिश पड़ते ही जंगल में भागे धंधेबाज बोकारो:- बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के बड़े ठिकाने का खुलासा करते हुए 5500 लीटर स्पिरिट जब्त की है। जंगल-झाड़ियों के बीच क्रशर खदान के समीप स्थित एक निर्माणाधीन मकान में स्पिरिट छिपाकर रखी गई थी। इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाना था।छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही धंधे में शामिल लोग घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को 16 नवंबर को अवैध स्पिरिट के भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। इसमें महुआटांड़, जगेश्वर विहार और ललपनिया थानों की पुलिस शामिल थी। टीम ने धरमपुर स्थित संदिग्ध मकान की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान तीन सिंटेक्स टंकियों से 2700 लीटर और 14 नीले ड्रम से 2800 लीटर स्पिरिट बरामद हुई। पुलिस ने कुल 5500 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त कर ली। फरार कारोबारियों की तलाश में आसपास के जंगलों में छानबीन भी की गई, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। मामले में महुआटांड़ थाना कांड संख्या 50/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 274/275 और झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।
Chas, Bokaro | Nov 22, 2026
चास_मुफस्सिल थाना, रंगदारी मांगने के मामले में तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल बोकारो:- एनएच-32 से ग्राम चिकसिया तक सड़क निर्माण कार्य में रंगदारी मांगने के मामले में चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने करीब तीन साल से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त हरे कृष्ण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 10 नवंबर की शाम उसके घर से गिरफ्तार किया। बुधवार, 11 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2023 को वादी ने चास मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी कि एनएच-32 से ग्राम चिकसिया तक सड़क निर्माण कार्य के दौरान हरे कृष्ण शर्मा द्वारा रंगदारी की मांग की जा रही है। आवेदन के आधार पर चास मुफस्सिल थाना कांड संख्या 132/2023, दिनांक 1 अगस्त 2023 को भारतीय दंड संहिता की धारा 386, 504 एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। इसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध अजमानतीय वारंट जारी किया गया था। अंततः पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस छापेमारी दल में चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल, पु०अ०नि० मो० मोजम्मील, पु०अ०नि० मो० मकसूद अहमद, स०अ०नि० महेश कुमार, स०अ०नि० श्रवण कुमार रवि, आरक्षी पुनित कुमार पासवान सहित चास मुफस्सिल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
Chas, Bokaro | Nov 22, 2026
पुपुनकी छठ घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम! ASP वेदांत शंकर ने किया निरीक्षण, गोताखोर रहेंगे तैनात बोकारो:- बोकारो के तेलमोचो पुल के निकट दामोदर नदी स्थित पुपुनकी छठ घाट पर छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एएसपी वेदांत शंकर एवं चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने पुलिस बल के साथ पुपुनकी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नदी किनारे बांस की घेराबंदी, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी वेदांत शंकर ने बताया कि छठव्रतियों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर तैनात रहेंगे। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। छठव्रती सुरक्षित माहौल में भगवान सूर्य को संध्या एवं उषा अर्घ्य दे सकें, इसके लिए प्रशासन और स्थानीय समिति पूरी तरह तैयार है।
Chas, Bokaro | Nov 22, 2026
बोकारो:- बोकारो के दुन्दीबाग में चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने राज कुमार रवानी को किया गिरफ्तार।12 नवंबर की सुबह करीब 3 बजे चुनचुन राय के घर में हुई थी चोरी। गिरफ्तार आरोपी दुन्दीबाग हटिया का रहने वाला है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान किया गया बरामद।चोरी का आसमानी नीले रंग का बक्सा, एसबीआई चेकबुक और शैक्षणिक प्रमाण पत्र बरामद। पिस्ता, किशमिश, बादाम और काजू के पैकेट भी बरामद। 4 नवंबर की रात हरिहर प्रसाद की राशन दुकान में भी हुई थी चोरी। पुलिस ने दोनों चोरी कांडों में बरामदगी का किया दावा। छापेमारी दल में पु०अ०नि० अनिल कुमार गुना, स०अ०नि० राजू महतो और आरक्षी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह शामिल थे।
Chas, Bokaro | Nov 22, 2026
बोकारो जिले के चास में गुजरात कॉलोनी मैं रोड पर एक दुकान में आग लग गई लग गई ।मौके पर दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए । आग कैसे लगी है क्या कारण था इसका पता नहीं चला है ।कितना का सामान आग में जला है।पता नहीं चला है
Chas, Bokaro | Nov 22, 2026
बोकारो के सेक्टर 12 में डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, मुखिया स्वरूप दास ने किया सम्मानित
Chas, Bokaro | Nov 22, 2026