गुमला: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा, निशा भगत को मिलेगा न्याय, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
Gumla, Gumla | Nov 11, 2026 राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बुधवार की सुबह गुमला पहुंचकर दिवंगत निशा भगत के पिता हन्दू भगत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि निशा भगत की मौत बेहद दुखद है। आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास होगा।