पटना ग्रामीण: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने सरकारी आवास पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने फहराया तिरंगा
आज देश भर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। वहीं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर निशांत कुमार ने पहली बार तिरंगा फहराया है। वहीं झंडोत्तोलन के बाद निशांत कुमार ने वहां मौजूद सभी लोगों के बीच जलेबियां भी बांटी।