आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, समस्तीपुर में कला प्रदर्शनी का आयोजन
समस्तीपुर, 16 अगस्त 2026:
जिला प्रशासन, समस्तीपुर के निर्देश पर आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, समस्तीपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा कला एवं संस्कृति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा।
प्रदर्शनी में विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। इसमें प्रणव कुमार (Fine Art), डोली कुमारी (Fine Art), शिवराज कुमार (Fine Art), पूजा सिंह (मिथिला पेंटिंग), प्रियांशी चौधरी (Fine Art), शिवम राज करण (Fine Art) एवं हेमा आजमीं (क्रोशिया आर्ट) ने भाग लिया।
प्रदर्शनी में Fine Art, मिथिला पेंटिंग, क्रोशिया आर्ट सहित विभिन्न कला माध्यमों की आकर्षक कृतियां प्रदर्शित की गईं। कलाकारों की रचनात्मकता और विविध कला शैलियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर कलाकारों ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में कला के माध्यम से देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।
कलाकारों ने जिला प्रशासन एवं कला एवं संस्कृति विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी स्थानीय कलाकारों के लिए ऐसे मंच उपलब्ध होते रहें, ताकि समस्तीपुर की कला प्रतिभाओं को व्यापक पहचान मिल सके।
प्रमुख प्रतिभागी कलाकार:
प्रणव कुमार — Fine Art
• डोली कुमारी — Fine Art
• शिवराज कुमार — Fine Art
• पूजा सिंह — मिथिला पेंटिंग
• प्रियांशी चौधरी — Fine Art
• शिवम राज करण — Fine Art
• पुष्पांजलि कुमारी रॉय - Fine आर्ट
• हेमा आजमीं — क्रोशिया आर्ट
स्थान: आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, समस्तीपुर
11 views | Patna, Bihar | Aug 16, 2026