अशोक नगर: छीररखेड़ा गांव के पास बाइक फिसलने से 30 वर्षीय युवक घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के छीरखेड़ा गांव के पास अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार अटलपुर गांव निवासी अजमेर पुत्र मुनीम आदिवासी उम्र 30 वर्ष गुरुवार की रात 11:00 बजे महाना गांव से छीर खेड़ा जा रहा था इसी दौरान छीरखेडा के पास उसकी बाइक अचानक से फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।