मीनापुर: राघोपुर बहवल बाजार के पास से पुलिस ने हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया, उसे जेल भेज दिया गया
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर बहबल बाजार के पास से पिस्टल और दो कारतूस के साथ बाइक सवार एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार दोपहर दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी उक्त गांव के प्रीतम कुमार उर्फ गोलू बताया गया है।