मीनापुर: मीनापुर और सकरा में मनाई गई अमर जगदेव प्रसाद की जयंती, माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर व सकरा प्रखंड परिसर में रविवार दोपहर तीन बजे में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सकरा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से मझौलिया में प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।