मीनापुर: मीनापुर समेत अन्य प्रखंडों में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी, मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर, औराई, कटरा समेत जिले के पूर्वी भागों में सोमवार शाम चार बजे तक विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया। पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानो में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। खासकर स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।