मीनापुर: चैनपुर गांव में बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत, अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाने के चैनपुर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक अधेड़ की मौत हो जाने के बाद मृतक की पत्नी ने रविवार शाम चार बजे में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक 50 वर्षीय जगेश्वर सहनी की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को बाइक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।