🌞 श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए देव में जिला प्रशासन की विशेष पहल! 🙏
देव कार्तिक छठ मेला-2026 में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों की सुविधा के लिए रानी तालाब के समीप दो भव्य टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है।
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आवासन एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु देव की पावन धरती पर छठ महापर्व का आनंद एवं आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर सकें।
श्रद्धालुओं की सेवा, सुविधा और सम्मान—जिला प्रशासन की प्राथमिकता! 🌅
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #AurangabadBihar #ChhathMahaparv #BiharTourism
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar